5 AM राइजर्स क्लब

 का हिस्सा बनें

Success Habits | Life | Business

दुनिया के अधिकांश महान लोगों में आपको एक आदत जरूर मिलेगी जो उनको प्रभावी, उत्पादक और सफल बनाती है, वह आदत है सुबह जल्दी उठने की आदत। यहाँ तक की दुनिया में हजारों की तादाद में 4 एएम क्लब और 5 एएम क्लब बन गए हैं, सैकड़ों पुस्तकें आ गई है और लोग इसे एक धर्म की तरह निभा रहे हैं। 

सबका यह मानना है कि जब दुनिया अपना दिन शुरू करती है, उस वक़्त तक आपके अधिकांश महत्वपूर्ण और निजी कार्य हो चुके होते हैं। भोर में उठने वाला कोई भी व्यक्ति आपको कभी समय की कमी की शिकायत करता हुआ नहीं मिलेगा। रिचर्ड ब्रानसन, बेंजामिन फ़्रेंकलिन, हॉवर्ड शुल्त्ज, मिशेल ओबामा तो मानों सुबह जल्दी उठने के ब्रांड एम्बेसेडर बन गए हैं। जब मैं सुबह 5 बजे उठ जाता हूँ तो ऐसा लगता है मानों आठ बजे तक सारे काम खत्म हो गए हों। सुबह उठने  के कुछ बहुत बड़े लाभ आपको बताना चाहता हूँ:

एक घंटा बनाम तीन घंटा

बिना किसी व्यवधान के सुबह का हर घंटा, दिन के तीन घंटों के बराबर होता है क्योंकि सुबह के शुरुआती घंटे इतने शांत होते हैं जैसे संसार थम गया हो। ना ट्रेफिक का शोर, ना टीवी या बच्चों का शोर, ना सड़क पर खेलने वालों का कोलाहल, ना सड़क पर सेल्समेन या काम मांगने वाले, सिर्फ आप और आपकी तनहाई होती है हर सुबह। यह दिन का मेरा वह पसंदीदा समय है जब मैं सोच सकता हूं, जब मैं पढ़ सकता हूं और पूरी तरह से फोकस कर सकता हूँ। दूर भविष्य की योजना बनाने और किसी भी विषय पर गंभीर चिंतन के लिए इस शक्तिशाली समय का उपयोग कीजिये क्योंकि दुनिया के अधिकांश महान लोग यही करते हैं।

कार्य पूरा होने की ज्यादा संभावना

अनेक रिसर्च में यह साबित हुआ है कि सुबह कम समय में ज्यादा परिणाम मिलते हैं, कम त्रुटियाँ होती है और किसी भी कार्य की गुणवत्ता बेहतर होती है। सुबह काम पूरा होने की सबसे ज्यादा संभावना होती है क्योंकि आपको बीच में डिस्टर्ब करने वाला कोई नहीं होता। मैंने अपने व्यक्तिगत जीवन में यह लगातार देखा है।

बेहतरीन शारीरिक घड़ी

चाहे स्वास्थ्यलाभ के लिए विटामिन डी हो या अनेक प्रकार की स्किन की बीमारियों से बचने का रास्ता, सूर्य की किरणें जीवनदायी हैं। आजकल अधिकांश लोगों का समय एसी ऑफिस और एसी कार में बीतता है और उनका सूर्य से साक्षात्कार भी नहीं होता। उसके दूसरी तरफ सूर्योदय से लेकर सूर्य नमस्कार तक सूर्य अनेक लोगों के जीवन का आधार है। सुबह जल्दी उठने वालों के पास अपने जीवनसाथी और परिवार से गपियाते हुए आराम से नाश्ते का समय होता है जो दिन के सबसे महत्वपूर्ण भोजन में से एक है।

सुबह जल्दी उठने वालों को रात में जल्दी नींद आती है क्योंकि उनकी शारीरिक घड़ी उसी तरह से सेट हो जाती है। इस वजह से अनिद्रा की शिकायत खत्म हो जाती है। रात को देर तक खाना पीना नहीं होता और सेहत अच्छी रहती है।

व्यापार की दृष्टि से देखें तो ये सीधे सीधे फायदे का सौदा है क्योंकि जितना लंबे समय तक आप स्वस्थ रहेंगे उतना ही ज्यादा आप समृद्ध होंगे।

इस विषय पर डॉ पाटनी ने एक शक्तिशाली शो रिलीज किया जिससे लाखों लोग प्रेरित हुए। विडियो नीचे देखें ।

कोई भी प्लान अधूरा नहीं छूटता

सुबह को छोड़कर किसी भी और समय व्यायाम करने वालों का शैड्यूल मिस होने की सबसे ज्यादा संभावना होती है। दिन में सुबह ही एक ऐसा समय है जब आपकी पूरी गतिविधियां आपके नियंत्रण में होती है। सुबह व्यायाम, ध्यान और योग करने वालों का प्लान सबसे ज्यादा लंबे समय तक सफलतापूर्वक चलता है।

आज की प्राथमिकताओं की योजना

दिन का लक्ष्य शांति से बनाने के लिए सुबह एक शानदार वक़्त होता है। आपको अपनी प्राथमिकताएँ ज्यादा स्पष्ट होती है। आप छोटे कार्यों में उलझने की जगह बड़ी चीजें सोच सकते हैं। आपको किसी चीज़ का तनाव नहीं होता इसलिए आपके निर्णय बेहतर होते हैं। सुबह जल्दी डेली प्लान बनने से पूरे दिन पूरा उपयोग होता है।

मानसिक बैटरी की पूरी चार्जिंग

यदि हर सुबह आप किसी विषय पर 30 पेज पढ़ने का निर्णय ले लें तो आपको अपनी बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान मिल जाएगा। सुबह सुबह ही आपकी मानसिक बैटरी इतनी चार्ज हो जाएगी कि दिन भर में नेगेटिव विचार आपको छू भी नहीं पाएंगे। आप करीयर और व्यापार में ज्यादा सफल होंगे।

बेहतरीन विचारों से हर दिन सबसे पहले सामना करने की वजह से दिन भर आपके निर्णय सही होंगे। यदि यूट्यूब पर उज्ज्वल पाटनी शो जैसे प्रेरणादायक व्याख्यान सुनते हैं तो सुबह ही उसका सबसे आदर्श समय है। सुबह औडियो पर सकारात्मक विचार आप अधिकतम तन्मयता से आत्मसात कर पाते हैं।

Want great videos, quizzes & quotes, click here to like Ujjwal Patni Facebook page

शुरू कैसे करें

कठोर परिवर्तन न करें। सामान्य से 15-30 मिनट पहले जागकर, धीरे-धीरे शुरू करें। इसे धीरे-धीरे बढ़ते जाएँ। रोज समय पर बिस्तर पर जाएं, भले ही नींद ना आयें। सुबह जल्दी उठने वालों को अपने आप टाइम पर नींद आने लगती है। अपनी अलार्म घड़ी को आप बिस्तर से दूर रखें क्योंकि आपको इसे बंद करने के लिए बिस्तर से उठना होगा। अलार्म बंद करते ही बेडरूम से बाहर चले जाएं। साथियों का ग्रुप बनाएँ क्योंकि ग्रुप में रहने से उठना हो जाएगा। साथियों से कहें कि मुझे तब तक परेशान करना जब तक में बाहर ना आ जाऊँ। किसी खेल का हिस्सा बनें क्योंकि खेल कभी बोझ नहीं लगता।

Million Dollar Advice:

छोटी छोटी आदतें ज़िन्दगी में क्रांति ला सकती है। दुनिया के 60 सफलतम लोगों की आदतें वैज्ञानिक तरीके से सीखना हो तो नीचे इमेज पर क्लिक करके डॉ उज्जवल पाटनी के प्रसिद्ध कार्यक्रम VIP - THE SUCCESS HABITS में जरुर हिस्सा लें |  8878759999 पर कॉल करें।

Technology habits | Extreme Productivity & Personal success habits | Super achiever Habits | Awarded VIP manual | 332 Minute  course | 44 Videos | 33 Action Planners | 09 Frameworks | worksheets | Learn online, anywhere, anytime | A must attend program for all | Click below

Dr. Ujjwal Patni

Motivational Speaker and Top Business Coach.

Visitor's Count:

free visitor counter

OUR COURSES View More

Launch your GraphyLaunch your Graphy
100K+ creators trust Graphy to teach online
www.businessjeeto.com 2024 Privacy policy Terms of use Contact us Refund policy